• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विश्व एथलेटिक्स : चक्का फेंक में पेरकेविक ने बदला पदक का रंग

लंदन। विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पिछले संस्करण में रजत पदक जीतने वालीं क्रोएशिया की एथलीट सैंड्रा पेरकेविक इस बार अपने पदक का रंग बदलने में सफल रहीं और महिलाओं की चक्का फेंक स्पर्धा की विश्व चैम्पियन बनीं।

रविवार रात को आयोजित इस स्पर्धा में क्यूबा की डेनिया काबालेरो को पछाड़ते हुए सैंड्रा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पिछले संस्करण में सोना जीतने वाली काबालेरो को इस बार पांचवां स्थान हासिल हुआ। सैंड्रा ने दूसरे प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए 70.31 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया की दानी स्टीवंस ने 69.64 मीटर की दूरी तय कर रजत पदक जीता। उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में यह सफलता हासिल की। फ्रांस की मेलिना रोबर्ट मिशोन ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 66.21 मीटर की दूरी तय कर कांस्य पदक हासिल किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Athletics Championship : Sandra Perkovic won discus throw gold
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world athletics championship, sandra perkovic, discus throw, gold medal, dani stevens, trinidad and tobago, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved