• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सैली पियरसन बनीं महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ चैंपियन

World Athletics Championship : Sally Pearson won 100 meter hurdles race - Sports News in Hindi

लंदन। ऑस्ट्रेलिया की एथलीट सैली पियरसन यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 30 वर्षीया पियरसन ने 2011 में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था और इसके बाद पिछले साल उन्होंने रियो ओलम्पिक में भी स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

पियरसन ने 12.59 सेकेंड में इस रेस को पूरा कर विश्व चैम्पियन बनीं। चैम्पियनशिप का रिकॉर्ड भी पियरसन के नाम पर है। उन्होंने तीन सितम्बर, 2011 को 12.28 सेकेंड में इस स्पर्धा को पूरा कर यह मुकाम हासिल किया था।

इसके अलावा, अमेरिका की डॉन हार्पर नेल्सन ने 12.63 सेकेंड में रेस को पूरा कर रजत और जर्मनी की पामेला डुटकीवजिक ने 12.72 सेकेंड में कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड धारक अमेरिका की केंड्रा हेरिसन को चौथा स्थान हासिल हुआ। उन्होंने लंदन ओलम्पिक में इस स्पर्धा को 12.20 सेकेंड में पूरा कर यह उपलब्धि हासिल की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Athletics Championship : Sally Pearson won 100 meter hurdles race
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world athletics championship, sally pearson, 100 meter hurdles race, australia, rio olympics, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved