लंदन। रियो ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता कैस्टर सेमेन्या ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 800 मीटर स्पर्धा का सोना जीता। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सेमेन्या ने इससे पहले 2009 में बर्लिन में आयोजित चैम्पियनशिप में इसी स्पर्धा में सोना जीता था। सेमेन्या रविवार रात आयोजित इस स्पर्धा को एक मिनट 55 सेकेंड में पूरा कर विश्व चैम्पियन बनीं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दक्षिण अफ्रीका की एथलीट सेमेन्या का कहना है कि उनके पास विश्व चैम्पियन, ओलम्पिक चैम्पियन और राष्ट्रमंडल खेलों का खिताब है और अब उनका लक्ष्य विश्व रिकॉर्ड कायम करना है। इस स्पर्धा में बुरुं डी की एथलीट फ्रांसीने नियोनसाबा ने एक मिनट 55 सेकेंड और 92 नैनो सेकेंड का समय लेकर रजत पदक पर कब्जा जमाया।
अमेरिका की एजी विल्सन ने एक मिनट 56 सेकेंड और 65 नैनो सेकेंड का समय लेते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उल्लेखनीय है कि सेमेन्या लिंग परीक्षण के कारण चर्चाओं में रही थीं।
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, डेविड वॉर्नर चोट के कारण बाहर
IPL 2024: पॉवरप्ले तय करेगा पंजाब और मुंबई के बीच मैच का फैसला
Daily Horoscope