• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विंटर ओलंपिक : महिलाओं की स्की क्रॉस में कनाडा को स्वर्ण व रजत

प्योंगचांग (दक्षिण कोरिया)। कनाडा ने शुक्रवार को शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में महिलाओं की स्की क्रॉस स्पर्धा में स्वर्ण और रजत दोनों पदक अपने नाम किए। कनाडा की केल्सी सेर्वा ने स्वर्ण और ब्रिटनी फेलान ने रजत पदक जीता। कनाडा ने लगातार दूसरी बार महिलाओं की स्की क्रॉस स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक पर कब्जा जमाया है।

इससे पहले, कनाडा ने सोचि में आयोजित हुए शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में इसी स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की थी। तब मारिएले थॉम्पसन ने स्वर्ण और सेर्वा ने रजत पदक जीता था। इस जीत के साथ ही कनाडा ने कुल 26 पदक जीत लिए हैं, जिसमें 10 स्वर्ण पदक शामिल हैं।

उधर, गांगनेयुंग में दक्षिण कोरिया के स्पीड स्केटर किम युन ने शुक्रवार को शीतकालीन ओलम्पिक खेलों की स्पीड स्केटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में नीदरलैंड के जेल्ड नुइस ने स्वर्ण और नोर्वे के हावर्ड लोरेंटजेन ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Winter Olympic : Canada wins women ski cross gold
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: winter olympics, kelsey serwa, women ski cross gold, south korea, pyeongchang, canada, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved