नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को आम बजट पेश करते हुए युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के बजट में 351 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की। खेल बजट को बढ़ाकर 1943.21 करोड़ रुपए कर दिया गया है। 2016-17 में खेल के लिए सरकार ने 1592 करोड़ रुपए आवंटित किए थे। खेलो इंडिया योजना का बजट बढ़ाकर 350 करोड़ रुपए कर दिया गया है। पिछले साल इस योजना के लिए 140 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे। खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बजट में 122 करोड़ का इजाफा किया है। [@ ये हैं भारत-इंग्लैंड सीरीज के टॉप-5 बल्लेबाज और टॉप-5 गेंदबाज]
इसके लिए सरकार 321.8 करोड़ रुपए देगी। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को खेल बजट में सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। सरकार ने साई को 481 करोड़ रुपए दिए हैं। पिछले साल इसके लिए सरकार ने 416 करोड़ रुपए आवंटित किए थे। जम्मू एवं कश्मीर के खेल बजट में कोई बढोतरी नहीं हुई है। उसके लिए 75 करोड़ रुपए की पुरानी राशि को ही बरकरार रखा गया है।
आशुतोष शर्मा की धुआंधार पारी के बावजूद मुंबई के खिलाफ पंजाब नौ रन से हारी
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
Daily Horoscope