नई दिल्ली। बेबी सौम्या और इरफान कोलोथुन थोडी ने राजधानी दिल्ली में रविवार को आयोजित हुए पांचवें राष्ट्रीय पैदलचाल चैम्पियनशिप में जीत हासिल कर राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। सौम्या ने महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल करने के साथ ही 20 किलोमीटर पैदल चाल चैम्पियनशिप में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
महिला वर्ग में तिरुवनंतपुरम की निवासी सौम्या ने एक घंटे 31 मिनट और 28.72 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया और पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड (एक घंटा 31 मिनट और 40 सेकेंड) भी तोड़ा। यह रिकॉर्ड खुशबीर कौर ने बनाया था। कौर ने भी तय समय से कम में रेस पूरी की। 24 वर्षीया खुशबीर ने एक घंटे, 32 मिनट 16.96 सेकेंड का समय लेते हुए दूसरा और हरियाणा की करमजीत कौर ने एक घंटे, 34 मिनट और 08.60 का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope