• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इस खेल की लीग को पछाड़ दूसरे स्थान पर आई कुश्ती की PWL

नई दिल्ली। प्रो रेसलिंग लीग-3 (पीडब्ल्यूएल), क्रिकेट की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग बन गई है। इसने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) को पीछे छोड़ा है। इसे भारत में टीवी पर 36 घंटों में 85 करोड़ दर्शकों ने देखा और इसी के साथ यह लीग भारत में क्रिकेट के बाद सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग भी बन गई।

बार्क द्वारा जारी ताजा रेटिंग में पीडब्ल्यूएल-3 ने प्रो कबड्डी लीग-5 को भी पीछे छोड़ दिया जो क्रिकेट के बाद दूसरे खेलों के लिए एक बेंचमार्क बन गई थी। इसे भारत में 9 फीसदी और हिन्दी भाषी बाजार में 47 फीसदी देखा गया। 18 दिनों तक चलने वाली इस लीग का प्रसारण सोनी ने किया था।

इस लीग में 24 ओलम्पियन, 10 रियो ओलम्पिक पदकधारी, 14 विश्व चैम्पियन और छह कांटिनेन्टल चैम्पियन ने हिस्सा लिया था। सोनी ईएसपीएन और सोनी ईएसपीएन (एचडी) के दर्शकों की संख्या में क्रमश: 241 प्रतिशत और 583 प्रतिशत बढ़ोतरी देखी गई।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PWL edge past kabaddi league in TV audience
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pwl, kabaddi league, tv audience, pro wrestling league, pwl-3, kabaddi, indian premier league, ipl, pkl, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved