नई दिल्ली। प्रो रेसलिंग लीग-3 (पीडब्ल्यूएल) के करो या मरो के मुकाबले में वीर मराठा ने दिल्ली सुल्तान को 5-2 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। इसके साथ ही दिल्ली सुल्तान का सफर इस सीजन में बिना किसी जीत के निराशाजनक तरीके से समाप्त हो गया। वीर मराठा की ओर से रितू फोगट, मारवा आमरी, प्रवीन राणा, वेसलिसा मारजाल्यूक और लेवान बेरियंद्जे ने जीत हासिल किए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वहीं दिल्ली के लिए संदीप तोमर और अल्बरोव असलन ही जीत हासिल कर सके। वीर मराठा की ये मौजूदा सीजन की दूसरी जीत है। चार बाउट तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं। पुरुषों के 57 किलोग्राम भारवर्ग में खेली गई पहली बाउट में दिल्ली सुल्तान के संदीप तोमर ने वीर मराठा के नवीन कुमार को चित-पट के आधार पर 6-1 से हराकर अपनी टीम को पहली जीत दिलाई।
हालांकि पिछडऩे के बाद महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग में रितू फोगट ने दिल्ली की मारोइ मेजिएन को तकनीकी दक्षता के आधार पर 17-1 से हराकर वीर मराठा को मुकाबले में बराबरी पर ला दिया। वहीं पुरुषों के 92 किलोग्राम भारवर्ग में दिल्ली के अल्बरोव असलन और वीर मराठा के जॉर्जी केटोव के बीच मुकाबला खेला गया जहां असलन ने 3-1 से जीत दर्ज की और केटोव को इस सीजन की पहली हार के लिए मजबूर कर दिया।
इसके साथ ही दिल्ली 2-1 की बढ़त पर आ गई। इसके बाद चौथी बाउट दिल्ली की संगीता फोगट और वीर मराठा की मारवा आमरी के बीच महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग में खेली गई।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope