नई दिल्ली। भारत के सर्वकालिक महान खिलाड़ी सुशील कुमार, रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक और इस साल शानदार प्रदर्शन करने वाले बजरंग पूनिया प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के तीसरे संस्करण में मुख्य आकर्षण होंगे, जबकि विदेशी खिलाडिय़ों में ओलम्पिक और विश्व चैम्पियन अमेरिका की हेलेन मारुलिस पर भी सबकी निगाहें होंगी। राजधानी दिल्ली के के. डी. जाधव हॉल में नौ जनवरी से इस लीग की शुरुआत हो रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सुशील ने कहा कि वे पीडब्ल्यूएल में पहली बार भाग लेने को लेकर बेहद रोमांचित हैं। यह लीग पहलवानों के लिए एक नियमित सालाना प्रतियोगिता बन गई है। लीग में कुश्ती प्रेमियों की रुचि, ईनामी राशि और टीवी दर्शकों में जबर्दस्त इजाफा इसके आयोजन में चार-चांद लगाते हैं। भारतीय पहलवान सुशील ने लीग की लोकप्रियता में दोगुना इजाफा होने का विश्वास जताया है। सुशील व्यक्तिगत खेलों में ओलिम्पिक में दो पदक जीतने वाले देश के इकलौते खिलाड़ी हैं।
इसके अलावा कुश्ती में विश्व चैम्पियनशिप का गोल्ड भी उनके नाम है। सुशील ने इसके अलावा, राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण और राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीते हैं और अपने पांचवें स्वर्ण पदक के लिए वे जल्द ही दक्षिण अफ्रीका जाएंगे। हाल ही में सुशील ने इंदौर में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में नौ साल बाद वापसी की और 74 किलो के फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
गांव में फुटबॉल खेल रही लड़कियों के बीच सरप्राइज देने पहुंचे सचिन तेंदुलकर, साथ खाई मड़ुआ की रोटी
टोक्यो में भारतीय पैरा-कैनोइस्ट जयदीप का दबदबा, जीता स्वर्ण पदक
सबसे परफेक्ट नहीं, सबसे साहसी टीम जीतेगी आईपीएल ट्रॉफी : गंभीर
Daily Horoscope