• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

PKL-5 : पुणे ने घर में यू मुम्बा को 43-24 से किया पराजित

पुणे। पुणे ने अपने बेहतरीन खेल के दम पर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में शनिवार को यू-मुम्बा को मात देते हुए घर में अपनी पहली जीत दर्ज की है। पुणे ने शिवाजी छत्रपति स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में मुंबई को 43-24 से मात दी।

मुंबई की टीम शुरुआती पलों में तो मेजबान टीम का मुकाबला कर पाई लेकिन जब एक बार पुणे ने उसे पीछे छोड़ा तो वह वापसी नहीं कर सकी। मुंबई पर पुणे के कप्तान दीपक हुड्डा और राजेश मोंडल हावी रहे। दीपक ने 16 अंक लिए तो राजेश ने छह अंक।

पहले हाफ में 13वें मिनट में स्कोर 8-8 से बराबर था। अगले ही पल दीपक ने एक अंक लेकर मेजबान टीम को आगे कर दिया और फिर 11-8 की बढ़त ले ली। 15वें मिनट में पुणे ने मुंबई को ऑल आउट करते हुए 14-9 की बढ़त ले ली, यहां से मुंबई वापसी नहीं कर पाई।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pro Kabaddi League : Puneri Paltan beat U Mumba at home by 43-24
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pro kabaddi league, puneri paltan, u mumba, home by 43-24, pkl, pkl-5, pkl 2017, pro kabaddi 2017, puneri paltan vs u mumba, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved