दोहा। भारत के स्टार क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने करिअर का 17वां विश्व खिताब अपने नाम कर लिया। पंकज ने रविावार को आइएसएसएफ विश्व बिलियड्र्स चैंपियनशिप के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के माइक रसैल को 6-2 (0-155, 150-128, 92-151, 151-0, 151-6, 151-0, 150-58, 150-21) से हराया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पंकज इस जीत के साथ ही 150 से ज्यादा फ्रेम में खिताब बरकरार रखने में सफल रहे। पंकज पिछले साल बेंगलुरु में चैंपियन बने थे। 32 वर्षीय पंकज की बेस्ट ऑफ 11 फॉर्मेट में शुरुआत सही नहीं रही। रसैल ने 155 के ब्रेक के साथ आगाज किया।
पंकज ने अगला फ्रेम जीत बराबरी की। हालांकि रसैल ने तीसरे गेम में बाजी मार स्कोर 2-1 से अपने पक्ष में कर लिया। यहां से पंकज गजब की लय में आ गए। पंकज ने पीछे मुडक़र नहीं देखा और लगातार पांच फ्रेम जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope