• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

शीतकालीन ओलंपिक : मैरिट सबसे ज्यादा पदक जीतने वाली खिलाड़ी बनीं

प्योंगचांग। नॉर्वे की क्रॉस-कंट्री स्कीअर मैरिट बोयरगेन बुधवार को कांस्य पदक अपने नाम करने साथ ही शीतकालीन ओलम्पिक में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाली खिलाड़ी बन गर्इं। 17 फरवरी को महिलाओं के चार गुना पांच किलोमीटर रिले में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी ओले ईनर बोर्यन्देल की बराबरी कर ली थी।

बोयरगेन ने बुधवार को अपने प्रतिद्वंद्वी बोर्यन्देल को रिकॉर्ड तोड़ दिया और अब वह 17 पदकों के साथ शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में सबसे अधिक पदक जीतने वाली खिलाड़ी बन गई है। बोयरगेन का कांस्य पदक प्योंगचांग में जारी शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में उनका चौथा पदक था। उन्होंने अपना पहला पदक 2002 में सॉल्ट लेक में जीता था।

वह 18 बार वल्र्ड चैंपियन भी रह चुकी हैं। बोयरगेन ने वैंकूवर 2010 में चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते जबकि सोच्ची 2014 में वह तीन स्वर्ण पर अपने नाम करने में कामयाब रही। उनका करियर लगभग 20 वर्ष लंबा रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Marit Bjoergen becomes most medal winner in winter olympic
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: marit bjoergen, most medal winner, winter olympic, norway, canada, skier, phoenix park, brady leman, ski cross, pyeongchang 2018, south korea, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved