लीमा (पेरू)। अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने 2024 और 2028 ओलम्पिक खेलों के आयोजन के लिए पेरिस और लॉस एंजेलिस के नामों पर मुहर लगा दी है। मतों के जरिए जीत में दोनों शहरों को ओलम्पिक खेलों के आयोजनों की दावेदारी मिली है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने अपने एक बयान में कहा, पेरिस को 2024 और लॉस एंजेलिस को 2028 ओलम्पिक खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस ऐतिहासिक फैसले में पेरिस और लॉस एंजेलिस की जीत हुई है। बाक ने कहा, बेहतर चीजों की चाह की कल्पना करना काफी मुश्किल है।
अगले 11 वर्षों में ओलम्पिक खेलों के लिए एथलीटों की स्थिरता को सुनिश्चित करना काफी असाधारण बात है। इस घोषणा के बाद दोनों शहरों के प्रतिनिधियों ने ओलम्पिक खेलों के लिए आईओसी और अध्यक्ष बाक के साथ आधिकारिक अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए।
अभिषेक शर्मा ने 63 रनों की तूफानी पारी का श्रेय अपने माता-पिता की मौजूदगी को दिया
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट में देश की दिग्गज टीमें होंगी आमने-सामने
IPL में व्यूअरशिप का रिकॉर्ड टूटा, ओपनिंग डे पर 16.8 करोड़ का आंकड़ा दर्ज
Daily Horoscope