नई दिल्ली। मनु भाकेर (यूनिवर्सल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झज्जर, हरियाणा) ने लड़कियों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में दो जूनियर नेशनल रिकॉर्ड तोड़ते हुए रविवार को पहले खेलो इंडिया गेम्स के पहले संस्करण में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। मनु ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। हरियाणा ने इस स्पर्धा में तीन पदक अपने नाम किए। हरियाणा के पांच निशानेबाज इस स्पर्धा में हिस्सा ले रहे थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उत्तर प्रदेश के सौरभ चौधरी (यूपी बोर्ड इलाहाबाद) ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। उन्होंने शुरुआत में ही बढ़त ले ली थी जिसे उन्होंने अंत तक कायम रखा। क्वालीफिकेशन राउंड में मनु ने तीन साल पुराने 385 अंकों के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। इस रिकॉर्ड को माइलका गोयल ने 2013 में स्थापित किया था। मनु ने 13 शॉट्स में 387 का स्कोर किया। फाइनल में उन्होंने शुरुआत से ही अपनी शानदार फॉर्म की जारी रखा। फाइनल राउंड की शुरुआत उन्होंने 10.8 के स्कोर से की।
फाइनल राउंड में 24 शॉट्स में 12 को मनु ने लक्ष्य के बीचों-बीच में मारा। मनु के बाद हरियाणा की अंजली चौधरी (राइजिंग सन पब्लिक स्कूल, करनाल) रहीं। उन्होंने 234.7 का स्कोर करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। अंजली ने 379 का स्कोर करते हुए चौथे स्थान के साथ क्वालीफाई किया था। तानू रावल (राइजिंग सन पब्लिक स्कूल, करनाल) ने 214.8 के स्कोर के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
Daily Horoscope