• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

निशानेबाजी विश्व कप : जीतू राय को मिला कांस्य पदक

नई दिल्ली। भारत के शीर्ष निशानेबाज जीतू राय मंगलवार को विश्व कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में पूर्व विश्व विजेता जापान के टोमोयुकी माटसुदा को स्वर्ण पदक मिला। वहीं मौजूदा ओलम्पिक विजेता वियतनाम के जुआन विंह होआंग को रजत पदक मिला। इस विश्व कप में यह भारत का तीसरा पदक है।

इस पदक के कारण वह पदक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गया है। जीतू ने पिछले तीन साल में ओलम्पिक को छोडक़र विश्व स्तर के हर टूर्नामेंट में भारत को पदक दिलाया है। उन्होंने 577 के स्कोर के साथ फाइनल में छठे स्थान पर रहते हुए प्रवेश किया था। फाइनल में कुल आठ खिलाड़ी थे। जीतू की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वे पहले पांच शॉट में नौ और 8.8 के लगभग का स्कोर करते रहे।

वे बाहर होने की कगार पर थे लेकिन फिर उन्होंने शानदार वापसी की। उन्होंने 15 से 20वें शॉट के बीच 10 और उससे ज्यादा का स्कोर किया। 21वें शॉट तक वे रजत पदक की दौड़ में थे लेकिन 22वें शॉट पर 8.6 का स्कोर करने के बाद उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा। टोमोयुकी ने 240.1 का स्कोर किया। वहीं जुआन ने 236.6 का स्कोर किया। जीतू का कुल स्कोर 216.7 रहा।

[ इन्हें पछाड टेस्ट में भारत के तीसरे सबसे सफल कप्तान बने विराट कोहली]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Jitu Rai won bronze medal in shooting world cup
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jitu rai, bronze medal, shooting world cup, 10 meter air pistol event, karni singh shooting range, olympic, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved