• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

अकेले दौडक़र 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल में पहुंचे मकवाला

ओलंपिक चैंपियन को हरा 400 मीटर बाधा दौड़ जीते वारहोल्म

लंदन।
नोर्वे के 21 वर्षीय एथलीट कास्र्टन वारहोल्म ने ओलम्पिक चैम्पियन केरोन क्लेमेंट को पछाड़ते हुए विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में आयोजित पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बुधवार रात को आयोजित इस स्पर्धा में वारहोल्म न केवल क्लेमेंट को, बल्कि रियो डी जनेरियों में कांस्य पदक विजेता यास्मानी कोपेलो को भी पछाड़ते हुए विश्व चैम्पियन बने।

इस चैम्पियनशिप में नोर्वे के एथलीट का यह पहला पदक है। नोर्वे के एथलीट वारहोल्म ने 48.35 सेकेंड में इस रेस को जीत कर अपना पहला विश्व चैम्पियनशिप का स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा रियो ओलम्पिक के स्वर्ण पदक विजेता अमेरिकी एथलीट क्लेमेंट ने इस रेस को 48.52 सेकेंड में पूरा किया और उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।

इस स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले तर्किश एथलीट कोपेले ने इस रेस को 48.49 सेकेंड में पूरा किया। इस स्पर्धा का विश्व रिकॉर्ड अमेरिका के केविन यंग के नाम है। उन्होंने बार्सिलोना में छह अगस्त, 1992 को इस स्पर्धा को 46.78 सेकेंड में पूरा कर यह उपलब्धि हासिल की थी। चैम्पियनशिप का रिकॉर्ड भी केविन के नाम ही है।

ये भी पढ़ें - संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं एमएस धोनी, ये हैं टॉप-10 बल्लेबाज

यह भी पढ़े

Web Title-Isaac Makwala qualifies for semifinal after running a lone 200 meter time trial
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: isaac makwala, qualifies for semifinal, running, lone 200 meter time trial, botswana, norway, karsten warholm, 400m hurdles gold, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved