पुणे। गोल्फ खिलाड़ी नेहा त्रिपाठी और सानिया शर्मा ने हीरो महिला पेशेवर टूर के चौथे चरण के दूसरे दिन का अंत संयुक्त रूप से पहले स्थान के साथ किया है। सानिया ने 73 और नेहा त्रिपाठी ने 74 का स्कोर किया। दो दिनों के बाद इन दोनों का कुल स्कोर सात ओवर 151 है। यह दोनों तवेशा मलिक (75) और सुचित्रा रमेश (74) से आगे हैं। तवेशा और सुचित्रा का कुल स्कोर 152 है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
स्मृति मेहरा (76) और मिलि सारोहा (76) तथा गुरसिमर बडवाल ने क्रमश: पांचवां, छठा और सातवां स्थान हासिल किया। आठवें स्थान पर तवलीन बत्रा रहीं जिन्होंने 85 का स्कोर किया। वहीं सिद्धी कपूर ने 84 का स्कोर करते हुए नौवां स्थान हासिल किया। 10वें स्थान पर अयेशा कपूर रहीं जिन्होंने 82 का स्कोर किया।
उधर, चेन्नई में अभय मेगनाथन ने गुरुवार को मर्सिडीज ट्रॉफी गोल्फ मीट के राष्ट्रीय फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अभय ने 69.4 का स्कोर करते हुए क्वालीफाई किया। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और तमिलनाडु के पूर्व कप्तान सुब्रामण्यम बद्रीनाथ ने भी इस खेल में हिस्सा लिया। दिन के सर्वश्रेष्ठ ग्रॉस विनर दर्शन वीरा रहे जिन्होंने 76 का राउंड खेला।
IPL 2024 : क्या आज हाथ मिलाएंगे गंभीर और कोहली, जब पहले मिले थे तो...सोशल मीडिया में भी ट्रेंड कर रहे हैं दोनों
अंडर-13 आईलीग : मिनर्वा एकेडमी ने सुदेवा दिल्ली को 6-4 से हराकर शीर्ष पर बनाई जगह
पाकिस्तान मई में टी2O श्रृंखला के लिए 2018 के बाद पहली बार आयरलैंड का दौरा करेगा
Daily Horoscope