नई दिल्ली। रियो ओलम्पिक-2016 में भारत का गौरव बढ़ाने वाली महिला जिम्नास्टिक खिलाड़ी दीपा कर्माकर ने कहा है कि उन्होंने घुटने की चोट से उबरने के लिए सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक दीपा यहां के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में लगाए गए राष्ट्रीय शिविर में अभ्यास के दौरान अपना घुटना चोटिल कर बैठी थीं, जिसके बाद उन्होंने सीधे मुंबई की उड़ान भरी।
दीपा ने मंगलवार को अपने ट्वीटर हैंडल से जानकारी दी कि उन्हें अभ्यास के दौरान चोट लगी है और वे इस समय स्वास्थ्य लाभ से गुजर रही हैं। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, एक सूचना है। अभ्यास के दौरान मुझे चोट लगी है और मैं इस समय एसीएएल सर्जरी से गुजरी हूं।
स्वास्थ्य लाभ की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मैं जल्द ही वापसी करूंगी। त्रिपुरा की रहने वाली दीपा के अगले महीने एशियन चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने की संभावना कम है। इस चैम्पियनशिप के लिए ट्रायल 17 और 18 अप्रैल को होने हैं।
IPL 2024 : क्या आज हाथ मिलाएंगे गंभीर और कोहली, जब पहले मिले थे तो...सोशल मीडिया में भी ट्रेंड कर रहे हैं दोनों
अंडर-13 आईलीग : मिनर्वा एकेडमी ने सुदेवा दिल्ली को 6-4 से हराकर शीर्ष पर बनाई जगह
पाकिस्तान मई में टी2O श्रृंखला के लिए 2018 के बाद पहली बार आयरलैंड का दौरा करेगा
Daily Horoscope