• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राष्ट्रमंडल खेल : भारतीय टीम में दिग्गज गोलकीपर सविता की वापसी

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (एचआई) ने बुधवार को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में दिग्गज गोलकीपर सविता की वापसी हुई है। उन्हें उप-कप्तान का कार्यभार सौंपा गया है। एचआई की ओर से जारी इस 18 सदस्यीय टीम की कमान रानी रामपाल के हाथों में हैं। उनके नेतृत्व में ही टीम ने दक्षिण कोरिया दौरे पर खेली गई पांच मैचों की सीरीज को 3-1 से जीती थी।

आस्ट्रेलिया में चार अप्रैल से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत को पूल-ए में मलेशिया, वेल्स, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ शामिल किया गया है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला पांच अप्रैल को वेल्स से होगा। सविता को कोरिया दौरे के लिए आराम दिया गया था। उन्होंने अब टीम में वापसी कर ली है। उनके साथ राजानी एतिमार्पु गोलकीपर की जिम्मेदारी साझा करेंगी।

भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को विश्वास है कि उनकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों में कोरियाई दौरे की तरह ही प्रदर्शन करेगी। हरेंद्र ने कहा, टीम ने कोरिया दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया और उच्च स्तरीय टीम को मात दी। राष्ट्रमंडल खेलों में भी यह टीम उलटफेर करेगी। इसका लक्ष्य पोडियम हासिल करना है। भारतीय महिला टीम ने 2002 में इंग्लैंड में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

उन्होंने फाइनल में मेजबान देश को 3-2 से मात दी थी। इसके बाद, 2006 में आस्ट्रेलिया से फाइनल में मिली हार के कारण भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 2010 और 2014 में टीम पांचवां स्थान ही हासिल कर पाई थी। कप्तान रानी को आशा है कि उनकी टीम 2002 और 2006 की पदक जीत को फिर से दोहराएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Commonwealth Games : goalkeeper Savita returns in indian hockey team
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: commonwealth games, goalkeeper savita, indian hockey team, hockey india, rani rampal, gold coast, australia, south korea, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, cwg 2018
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved