• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अरुणा रेड्डी ने जिमनास्टिक विश्व कप में कांस्य पदक जीत रचा इतिहास

Aruna Reddy create history to win bronze medal in gymnastic world cup - Sports News in Hindi

मेलबोर्न। भारत की जिमनास्ट अरुणा बुड्डा रेड्डी ने जिमनास्टिक विश्व कप के महिला वॉल्ट इवेंट में शनिवार को यहां कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वे विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। अरुणा ने 13.649 का अंक अर्जित करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

वे स्लोवानिया की जासा कैस्लेफ (स्वर्ण पदक) और ऑस्ट्रेलिया की एमिली वाइटहेड (रजत पदक) से पीछे रहीं। फाइनल में कैस्लेफ ने 13.800, जबकि वाइटहेड ने 13.699 अंक हासिल किए। भारत की प्रांती नायक ने 13.416 अंक अर्जित किए। वे इस स्पर्धा में छठे स्थान पर रहीं। भारतीय जिमनास्टिक ने विश्व स्तर पर वर्ष 2010 में पहली बार ध्यान खींचा था।

तब आशीष कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को कांस्य पदक दिलाया था। इसके छह साल बाद रियो ओलंपिक 2016 में दीपा कर्माकर ने शानदार प्रदर्शन किया था। दीपा 52 साल में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट थीं और वे मामूली अंतर से कांस्य पदक जीतने से चूक गई थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Aruna Reddy create history to win bronze medal in gymnastic world cup
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aruna reddy, bronze medal, gymnastic world cup, dipa karmakar, ashish kumar, commonwealth games, rio olympic, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved