• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारतीय हॉकी टीमें साल के अंत में रहीं छठे और 10वें स्थान पर

लुसाने। भारत की पुरुष और महिला टीमों ने साल का अंत अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की जारी ताजा रैंकिंग में क्रमश: छठे और 10वें स्थान के साथ किया है। भारत की पुरुष टीम ने हाल ही में हॉकी वल्र्ड लीग फाइनल्स में कांस्य पदक अपने नाम किया है। उसने साल की शुरुआत छठे स्थान के साथ की थी और इस स्थान को पूरे साल बनाए रखा।

भारत के 1566 अंक हैं। वे पांचवें स्थान पर रहने वाली जर्मनी को पीछे नहीं कर सकी। जर्मनी के 1680 अंक हैं। महिला टीम ने इस साल की शुरुआत 12वें स्थान के साथ की थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने एशिया कप में जीत हासिल करते हुए स्पेन और जापान को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष-10 में प्रवेश किया।

पुरुष रैंकिंग में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया ने ओलम्पिक पदक विजेता को हटाकर अपना कब्जा जमा लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने बीते रविवार को ही अर्जेंटीना को हॉकी वल्र्ड लीग फाइनल्स में मात देकर स्वर्ण पदक जीता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian men and women hockey teams are on 6th and 10th place respectively in world ranking
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian men hockey team, indian women hockey team, 6th and 10th place, world ranking, india, australia, hwl, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved