आम्सटलवेन। रमनदीप सिंह और चिंग्लेसाना सिंह कंजुगम के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में 4-3 से जीत हासिल की। ऑस्ट्रिया के खिलाफ अपने यूरोप टूर का भारत ने फाइनल मैच खेला था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए दो मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की थी। इस मैच में ओलिवर बिंदेर की ओर से 14वें मिनट में किए गए गोल के दम पर ऑस्ट्रिया ने 1-0 से बढ़त हासिल की। हालांकि, दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम को अच्छी टक्कर दी। रमनदीप ने 25वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर मिले अवसर को गोल में तब्दील कर भारत का खाता खोला और स्कोर 1-1 से बराबर किया।
इसके बाद तीसरे क्वार्टर में रमनदीप ने अपनी अच्छी फॉर्म को बरकरार रखते हुए 32वें मिनट में फील्ड गोल कर भारत को 2-1 से बढ़त दी। 37वें मिनट में चिंग्लेसाना की ओर से भारत के लिए तीसरा गोल किया गया और टीम ने 3-1 की बढ़त हासिल की।
हीरो इंडियन ओपन में टॉप-15 में तीन भारतीय
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
अभिषेक शर्मा ने 63 रनों की तूफानी पारी का श्रेय अपने माता-पिता की मौजूदगी को दिया
Daily Horoscope