भुवनेश्वर। भारतीय हॉकी टीम को यहां जारी हीरो हॉकी वल्र्ड लीग फाइनल्स (एचडब्ल्यूएल) में सोमवार को जर्मनी के हाथों 0-2 से हार मिली। पूल-बी में भारत की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले, दो दिसम्बर को भारत को इंग्लैंड के हाथों 2-3 से हार मिली थी। भारत ने हालांकि अपने पहले मैच में विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को 1-1 की बराबरी पर रोका था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जर्मनी ने भारत के खिलाफ 17वें और 20वें मिनट में गोल किए। मैच का पहला गोल मार्टिन हानेर ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया जबकि दूसरा गोल मैट्स ग्रैमबुश ने किया। यह एक फील्ड गोल था। भारत के खाते में तीन मैचों से सिर्फ एक अंक हैं। वह पूल-बी में चौथे स्थान पर है। पहले स्थान पर जर्मनी है, जिसके खाते मे सात अंक हैं।
जर्मनी ने दो मैच जीते हैं जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें खेल रही हैं। सभी टीमें क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी। इस लिहाज से भारत का सफर अभी समाप्त नहीं हुआ है। अब उसे नॉकआउट दौर में अच्छा प्रदर्शन करते हुए खिताब की उम्मीदें बनाए रखनी होगी।
IPL 2024 : क्या आज हाथ मिलाएंगे गंभीर और कोहली, जब पहले मिले थे तो...सोशल मीडिया में भी ट्रेंड कर रहे हैं दोनों
अंडर-13 आईलीग : मिनर्वा एकेडमी ने सुदेवा दिल्ली को 6-4 से हराकर शीर्ष पर बनाई जगह
पाकिस्तान मई में टी2O श्रृंखला के लिए 2018 के बाद पहली बार आयरलैंड का दौरा करेगा
Daily Horoscope