• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स : क्वार्टर फाइनल में मलेशिया से हारा भारत

लंदन। भारतीय टीम गुरुवार को मलेशिया के हाथों 2-3 से हारकर हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स टूर्नामेंट की खिताबी दौड़ से बाहर हो गई। भारतीय टीम ने अंत तक काफी कोशिश की, लेकिन वह मलेशिया को परास्त नहीं कर पाई। हालांकि दोनों टीमों ने बराबर की हॉकी खेली, लेकिन भारतीय टीम किस्मत में थोड़ी सी मात खा गई। मलेशिया ने अपने चिर परिचित अंदाज में आक्रामक शुरूआत की और भारत पर शुरू से ही दबाव बनाया।

दूसरे मिनट में उसे पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह इस मौके को भुना नहीं पाई। उसके आक्रमण जारी रहे। इस बीच भारतीय टीम भी चौकस हुई और उसने गोल के मौके बनाने की कोशिश की, लेकिन पहले क्वार्टर में दोनों टीमें विफल रहीं। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत भी मलेशिया ने तेज की और मौका बनाने की कोशिश की। 17वें मिनट में उसे पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन एक बार फिर वह विफल रही। 19वें मिनट में आखिरकार मलेशिया ने गोल कर एक गोल की बढ़त ले ली। उसके लिए यह गोल राजी रहीम ने किया।

उसे दूसरा गोल करने में ज्यादा देर नहीं लगी। अगले ही मिनट उसे पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे टेंकु ताजुद्दीन ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। उसने दूसरा गोल कर भारत को 2-0 से पीछे कर दिया। हालांकि भारत के खेल पर अंतर नहीं पड़ा और उसने अपना खेल जारी रखा। 24वें मिनट में रमनदीप ने शानदार फील्ड गोल कर भारत का खाता खोला। अब भारत, मलेशिया से एक गोल से पीछे था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hockey World League Semifinals : India lose from Malaysia in quarter final
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hockey world league semifinals, india, malaysia, quarter final, ramandeep singh, akashdeep singh, penalty corner, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved