• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फॉर नेशंस हॉकी टूर्नामेंट : जापान के खिलाफ आगाज करेगा भारत

टौरंगा (न्यूजीलैंड)। भारत की पुरुष हॉकी टीम फॉर नेशन्स इन्विटेशनल हॉकी टूर्नामेंट का आगाज बुधवार को जापान के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच ब्लेक पार्क में खेला जाएगा। हॉकी इंडिया की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार, टीम के अनुभवी खिलाड़ी रुपिंदर पाल सिंह का कहना है कि इस आयोजन स्थल पर चार दिन अभ्यास के बाद भारतीय खिलाड़ी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का सामना जापान के अलावा, बेल्जियम और न्यूजीलैंड की टीम से होगा। रुपिंदर ने कहा, टीम सकारात्मक रूप से टूर्नामेंट के लिए तैयार है। हमने पिच पर अच्छा अभ्यास किया। अब हम नई शुरुआत का इंतजार कर रहे हैं। यह साल का पहला टूर्नामेंट है। इसलिए, अच्छे मैच जीतना बहुत जरूरी है। जापान के खिलाफ मुकाबलों में भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा है। एशिया कप (पुरुष) में भारत ने जापान के खिलाफ 5-1 से जीत हासिल की थी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Four Nations Hockey Tournament : India to start campaign against Japan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: four nations hockey tournament, india, japan, india vs japan, asia cup, rupinder pal singh, hockey india, belgium, newzealand, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved