टौरंगा (न्यूजीलैंड)। भारतीय हॉकी टीम को 4-नेशन्स इन्विटेशनल टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए दूसरे मैच में बेल्जियम से हार का सामना करना पड़ा। ब्लेक पार्क में खेले गए इस मैच में बेल्जियम की टीम ने भारत को 2-0 से मात दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एक दिन पहले भारत ने अपने पहले मैच में जापान को 6-0 से शिकस्त दी थी। बेल्जियम ने मैच की शुरुआत अच्छी की और भारतीय टीम के डिफेंस को भेदते हुए आठवें मिनट में सेबेस्टियन डोकीर की और से दागे गए गोल के दम पर 1-0 की बढ़त हासिल की।
भारत को 12वें मिनट में गोल दागकर स्कोर बराबर करने का सुनहरा अवसर मिला था। रमनदीप सिंह को पेनाल्टी पर गोल करने का मौका मिला था, लेकिन वह इस मौके को भुना नहीं पाए। दूसरे क्वार्टर में भारत ने बेल्जियम को अच्छी टक्कर दी और इसमें दोनों की ओर से एक भी गोल नहीं हुआ।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope