• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Under-17 WC : पराग्वे के कोच ने अमेरिका को बताया खतरनाक

नई दिल्ली। पराग्वे की अंडर-17 फुटबॉल टीम के कोच गुस्तावो मोरिनिगो ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सोमवार को फीफा अंडर-17 विश्व कप के प्री क्वार्टर फाइनल मैच में अमेरिका से मुकाबला कड़ा होगा। पराग्वे ने अपने सभी ग्रुप मैचों में जीत दर्ज की थी। उसने अपने ग्रुप में माली, न्यूजीलैंड और तुर्की को हराया। मोरिनिगो ने संवाददाताओं से कहा, अमेरिका सच में एक जटिल टीम है।

सभी खिलाड़ी और कप्तान बेहतरीन हैं और टीम बहुत ही अच्छी है। मोरिनिगो ने कहा, वे हमारे लिए खतरनाक हैं। वह टीम अंतिम 16 में है और हम उनका सम्मान करते है। कोच ने अंतिम 16 में चुनौतियों के बारे में कहा, यह एक मुश्किल ग्रुप था लेकिन अंतिम 16 में असली खेल शुरू होता है। उन्होंने टीम के खिलाडिय़ों के बारे में कहा, सभी खिलाड़ी अपने देश के लिए खेल रहे हैं जोकि उनका ध्यान केंद्रित किए हुए है।

दक्षिण अमेरिकी कोच ने स्वीकार किया कि भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल होना मुश्किल था। उन्होंने कहा, भारत और पराग्वे के बीच साढ़े आठ घंटों को अंतर है..हमें दोपहर का खाना अलग समय में मिलता है। हमें समय से तालमेल बिताने के लिए सुबह सात बजे भोजन करना पड़ता है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Under-17 WC : USA is dangerous, tells Paraguay coach
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: under-17 wc, under under 17 world cup, fifa, usa, dangerous, paraguay coach, colombia, germany, india, paraguay coach gustavo morinigo, christian wueck, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved