नई दिल्ली। मेजबान भारत का फीफा अंडर-17 विश्व कप में सफर गुरुवार को हार के साथ ही खत्म हो गया। घाना ने उसे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ए के मैच में 4-0 से मात दी। भारत का यह इस विश्व कप में आखिरी मैच था। इससे पहले उसे अमेरिका और कोलंबिया के हाथों हार मिली थी। मेजबान देश अपने ग्रुप में सबसे नीचे चौथे स्थान पर रहा। घाना ने पहले हाफ में एक गोल किया जबकि दूसरे हाफ में तीन गोल मारे। उसके लिए एरिक अयिहा ने 43वें और 52वें मिनट में दो गोल किए। उनके अलावा 86वें मिनट में रिचर्ड डॉनसो ने और 87वें मिनट में इम्मेनुएल टुकु ने गोल किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसी के साथ घाना ने ग्रुप दौर का अंत शीर्ष स्थान पर रहते हुए नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया है। भारत ने पहले हाफ में अपनी विपक्षी टीम को कुछ टक्कर जरूर दी, लेकिन दूसरे हाफ में वह पूरी तरह से मेहमानों के दबाव में दिखी। शुरुआत में बराबरी का खेल देखा गया हालांकि मैच के छठे मिनट में भारतीय रक्षापंक्ति की लापरवाही का फायदा उठाते हुए घाना ने गोल मार दिया था, लेकिन अयिहा का यह गोल ऑफ साइड करार दे दिया गया। पहले हाफ में घाना एक तरह से भारत पर हावी रही, लेकिन मेजबान रक्षापंक्ति ने उसे किसी तरह से रोके रखा। उसने घाना को अपने घेरे में काफी दफा गोल करने से रोका। हालांकि उसकी लाख कोशिशों के बाद भी 43वें मिनट में मेहमान टीम गोल कर गई।
पहले हाफ के अंतिम मिनटों में घाना ने गजब की आक्रामकता दिखाई और भारतीय खेमे में ही बनी रही। घाना के स्टार सादिक इब्राहिम ने दाएं छोर से भारत के डिफेंडर स्टालिन को छकाया और गोलपोस्ट की तरफ जमीन से छूती हुई किक लगाई, लेकिन भारतीय गोलकीपर धीरज ने दाईं तरफ डाइव मारते हुए उसे रोका, हालांकि वहीं खड़े अयिहा ने तुरंत काउंटर करते हुए गेंद को नेट में डाला और घाना को 1-0 से आगे कर दिया। पहसे हाफ में भारतीय टीम गेंद को अपने पास ज्यादा देर रख नहीं सकी। साथ ही वह मिले मौकों को अंजाम तक भी नहीं पहुंचा सकी।
IPL 2024 : क्या आज हाथ मिलाएंगे गंभीर और कोहली, जब पहले मिले थे तो...सोशल मीडिया में भी ट्रेंड कर रहे हैं दोनों
अंडर-13 आईलीग : मिनर्वा एकेडमी ने सुदेवा दिल्ली को 6-4 से हराकर शीर्ष पर बनाई जगह
पाकिस्तान मई में टी2O श्रृंखला के लिए 2018 के बाद पहली बार आयरलैंड का दौरा करेगा
Daily Horoscope