• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अर्जुन पुरस्कार मिलने की घोषणा पर भावुक बेमबेम देवी ने कहा...

नई दिल्ली। सभी परेशानियों को पार कर अपने सपने को पूरा करने वाली भारत की दिग्गज महिला फुटबॉल खिलाड़ी बेमबेम देवी उस समय काफी भावुक हो गईं, जब उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। बेमबेम देवी ने कहा कि उनका यह पुरस्कार देश की उन सभी महिलाओं को समर्पित हैं, जो रोज अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सामाजिक परेशानियों का सामना करती हैं।

बेमबेम देवी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने वाली दूसरी महिला फुटबॉल खिलाड़ी हैं। उनसे पहले इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली प्रथम महिला फुटबॉल खिलाड़ी शांति मलिक रहीं। उन्हें 1983 में इस पुरस्कार से नवाजा गया था। पुरस्कार मिलने की घोषणा पर भावुक बेमबेम देवी ने कहा, मेरी आंखों में आए आंसू खुशी के हैं। मेरे लिए यह सबसे खास पल है।

मैं अपना यह पुरस्कार देश की हर उस महिला को समर्पित करती हूं, जो रोज अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सामाजिक परेशानियों का सामना करती हैं। बेमबेम देवी ने इस पुरस्कार के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल संघ का शुक्रिया अदा किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former footballer Bembem Devi reaction after declaration for arjuna award
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former footballer, bembem devi, reaction after declaration, arjuna award, former footballer bembem devi, former footballer bembem devi arjuna award, bembem devi arjuna award, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved