• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

FIFA रैंकिंग : भारतीय फुटबॉल टीम ने लगाई 31 स्थान की छलांग

FIFA Ranking : Indian football team jumps 31st place - Football News in Hindi

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम ने फीफा की ताजा रैंकिंग में 31 स्थानों की छलांग लगाते हुए 101वां स्थान हासिल किया है। भारत ने हाल ही में म्यांमार को 2019 में होने वाले एशियन कप के क्वालीफायर में तीसरे दौर में 1-0 से मात दी थी जो उसकी लगातार छठी जीत थी। भारत की अभी तक की सर्वोच्च फीफा रैंकिंग 94 है, जो उसने फरवरी 1996 में हासिल की थी। नवंबर 1993 में भारत को 99वां और 1993 अक्टूबर में 100वां स्थान मिला था।

अप्रैल 1996 में भी भारत को 100वां स्थान मिला था। भारत के कुल 331 अंक हैं। पिछले महीने उसके 233 अंक थे। अपने इतिहास को पीछे छोडऩे के मुहाने पर खड़ी सुनील छेत्री की टीम ने कोरिया गणतंत्र, थाईलैंड, लातविया, जॉर्डन और इराक जैसे देशों को पीछे छोड़ा है। भारत के साथ इस स्थान पर संयुक्त रूप से इस्तोनिया, लिथुनिया और निकारगुआ हैं।

(IANS)

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIFA Ranking : Indian football team jumps 31st place
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa ranking, indian football team, jumps 31st place, india, sunil chhetri, forward, myanmar, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved