जेनेवा। फुटबॉल की विश्व नियामक संस्था-फीफा परिषद के ब्यूरो ने विश्व कप 2026 के लिए छह संघों में प्रस्तावित स्लॉट आवंटन पर सहमति जताई है। इसके तहत 2026 में आयोजित होने वाले फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में 48 टीमें खेलेंगी। इस प्रस्ताव के तहत 46 स्लॉट में से एशिया को आठ स्लॉट मिलेंगे, जो पहले चार थे।
इसके अलावा, अफ्रीका को नौ स्लॉट मिलेंगे, वहीं मध्य और उत्तरी अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाले कॉनकाकैफ को छह स्लॉट मिलेंगे। ओशियाना को एक पूरा स्लॉट मिलेगा। दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ (कोनमेबोल) को छह स्लॉट मिले हैं, जो पहले चार थे। इसके अलावा, यूरोप को 16 स्लॉट मिलेंगे। मेजबान देश को नियमों के मुताबिक, वह सीधे तौर पर टूर्नामेंट में प्रवेश करेगा।
विश्व कप-2026 में बाकी बची दो स्थानों के लिए टीमों का चयन टूर्नामेंट में खेले जाने वाले प्ले-ऑफ मुकाबलों से होगा, जिसमें छह टीमें होंगी। फीफा की विश्व रैंकिंग के आधार पर छह में से दो टीमों का चयन होगा। यह प्ले-ऑफ टूर्नामेंट 2025 में विश्व कप की मेजबानी करने वाले देश में खेला जाएगा।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope