नई दिल्ली। न्यूजीलैंड ने शनिवार (1 जून) को कार्डिफ में खेले गए आईसीसी वनडे विश्व कप में श्रीलंका को 203 गेंदों पहले 10 विकेट से रौंद दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम 29.2 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। कप्तान और बाएं हाथ के ओपनर दिमुथ करुणारत्ने ने सर्वाधिक नाबाद 52 रन बनाए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उनकी 84 गेंदों की पारी में चार चौके शुमार रहे। मैट हेनरी और लोकी फग्र्यूसन ने 3-3 विकेट चटकाए। जवाब में कीवी टीम ने 16.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया। मार्टिन गुप्टिल ने 51 गेंदों पर आठ चौकों व दो छक्कों की मदद से नाबाद 73 और कोलिन मुनरो ने 47 गेंदों पर छह चौकों व एक छक्के की बदौलत नाबाद 58 रन ठोके।
यह विश्व कप के इतिहास में 10 विकेट से दर्ज की गई 12वीं जीत है। सबसे पहले यह कमाल भारत ने किया था। उसने 11 जून 1975 को लीड्स में ईस्ट अफ्रीका को 181 गेंदों पहले 10 विकेट से हार का मजा चखाया था।
अब हम देखेंगे विश्व कप में 10 विकेट से हासिल की गई पिछली 5 जीत :-
आईपीएल 2022 - कड़े मुकाबले के बीच लखनऊ ने केकेआर को दो रन से दी शिकस्त
लगातार खिलाड़ियों के बदलाव से कोलकाता का प्रदर्शन रहा खराब : पीटरसन
एफआईएच हॉकी 5 के पहले सीजन में भारतीय हॉकी टीम लेगी हिस्सा
Daily Horoscope