नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में झारखंड की क्रिकेट टीम ने ग्रुप-डी में जम्मू एवं कश्मीर को छह विकेट से हराते हुए विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। धोनी ने टॉस जीतकर जम्मू एवं कश्मीर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। शहबाज नदीम (42/5 विकेट) की बदौलत झारखंड ने जम्मू एवं कश्मीर को 43 ओवरों में 184 रनों पर ढेर कर दिया। [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
जम्मू एवं कश्मीर के लिए ओवैस शाह ने सर्वाधिक 59 और कप्तान परवेज रसूल ने 45 रनों का योगदान दिया। झारखंड ने खराब शरुआत के बाद कुमार देबब्रत के 78 रनों की पारी के दम पर लक्ष्य को 35 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (2) पारी की चौथी गेंद पर आउट हो गए थे।
शशीम राठौर ने देवव्रत के साथ मिलकर टीम को सकंट से बाहर निकाला। सौरव तिवारी ने 30 रन बनाए। धोनी (नाबाद 19) और ईशान जग्गी (7) ने जीत की औपचारिकता पूरी की। इस जीत के बाद झारखंड ने ग्रुप दौर का अंत अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर किया है।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope