• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अंडर-19 विश्व कप : न्यूजीलैंड ने केन्या को रौंदा, ऑस्ट्रेलिया भी जीता

लिंकन/क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड)। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में मेजबान न्यूजीलैंड ने बुधवार को केन्या की टीम को 243 रनों से हरा दिया। इसके अलावा, तीन बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भी जीत हासिल की है। उसने जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराया।

हेग्ले ओवल मैदान पर खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने केवल चार विकेट के नुकसान पर 436 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसे केन्या तय समय पर हासिल नहीं कर पाई और 50 ओवरों में चार विकेट खोकर केवल 193 रन ही बना सकी।

न्यूजीलैंड के लिए जैकब भूला (180) और राचिन रविंद्रा (117) ने शानदार शतकीय पारियां खेली। इसके अलावा, फिन एलेन (90) ने भी अहम योगदान दिया। केन्या के लिए अमन गांधी (63) ने सबसे अधिक रन बनाए। इसके अलावा, टीम का कोई भी खिलाड़ी कुछ खास कमाल नहीं कर पाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Under-19 World Cup : New Zealand and Australia won their matches
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: under-19 world cup, new zealand, australia, kenya, zimbabwe, jakob bhula, rachin ravindra, india, jack edwards, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved