पर्थ। ऑस्ट्रेलिया यहां इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैच की एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के चौथे दिन रविवार को जीत की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। इंग्लैंड के स्टंप्स के समय तक दूसरी पारी में 38.2 ओवर में चार विकेट पर 132 रन हो गए थे। खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी खत्म कर दिया गया। इंग्लैंड अब भी 127 रन पीछे है और उसके छह विकेट ही बचे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
डेविड मालन 28 और विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टॉ 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों ने पहली पारी में शतक जमाए थे और इंग्लैंड को खेल के अंतिम दिन उनसे हार टालने की उम्मीद रहेगी। एलेस्टर कुक एक बार फिर फ्लॉप रहे। कुक ने 14 रन बनाए।
स्टोनमैन तीन रन पर आउट हुए। कप्तान जोए रूट भी फॉर्म हासिल नहीं कर पाए और 14 रन बनाकर चलते बने। जेम्स विंस ने जरूर अर्धशतक जमाया। विंस ने 95 गेंदों पर 12 चौकों की बदौलत 55 रन जुटाए। जोश हैजलवुड ने दो और मिशेल स्टार्क व नाथन लियोन ने 1-1 विकेट लिया है।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope