नई दिल्ली। खेल मंत्री विजय गोयल ने गुरुवार को आईसीसी विश्व कप के फाइनल तक का सफर तय करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की यह सफलता देश की युवा पीढ़ी को क्रिकेट को करियर के तौर पर लेने के प्रेरित करेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत हासिल करने के बाद भारत को फाइनल में लॉर्डस मैदान पर मेजबान इंग्लैंड ने नौ रनों से मात दी थी। खेल मंत्री ने एक बयान में कहा, रियो ओलम्पिक से पैरालम्पिक और फिर हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन और अब महिला विश्व कप में भारतीय महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवाया है।
गोयल ने कहा, संदेश साफ है- बेटी, बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी खिलाओ। गोयल ने कहा कि इन खिलाडिय़ों ने बड़ी संख्या में युवाओं को प्रेरित किया है, खासकर युवा लड़कियों को। प्रधानमंत्री के खेल में युवाओं को जोडऩे के सपने को याद करते हुए गोयल ने कहा, खेलोगे तो खिलोगे। गोयल ने कहा कि महिला टीम का यह प्रदर्शन फीफा अंडर-17 विश्व कप में हिस्सा लेने वाली भारतीय फुटबॉल टीम को प्रेरित करेगा।
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
Daily Horoscope