नई दिल्ली। भारत को बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे व अंतिम टी20 मैच में 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूटी। इस मैच में भारत के लिए बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने 25 गेंदों पर चार चौके व दो छक्के लगाए। धवन ने पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में 7000 रन पूरे कर लिए। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले चौथे भारतीय हैं। धवन के 248 मैच में 7032 रन हो गए हैं। उनका 31.96 का औसत और 124.21 का स्ट्राइक रेट है।
धवन ने 53 अर्धशतक जमाए हैं और उनका टॉप स्कोर नाबाद 97 रन है। धवन भारत के साथ भारत ए, दिल्ली, उत्तर क्षेत्र, डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं।
अब हम देखेंगे टी20 में सर्वाधिक रन जुटाने वाले 5 और भारतीयों का प्रदर्शन :-
आईपीएल 2022 - कड़े मुकाबले के बीच लखनऊ ने केकेआर को दो रन से दी शिकस्त
लगातार खिलाड़ियों के बदलाव से कोलकाता का प्रदर्शन रहा खराब : पीटरसन
एफआईएच हॉकी 5 के पहले सीजन में भारतीय हॉकी टीम लेगी हिस्सा
Daily Horoscope