• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इस दिग्गज ने उडाया टीम इंडिया का मजाक, भारतीय फैंस ने खूब सुनाई खरी-खोटी

गॉल। गॉल स्टेडियम में श्रीलंका और भारत के बीच पहला टेस्ट खेला जा रहा रहे है। इस मुकाबले में भारत का पलडा भारी नजर आ रहा है। पहली पारी में भारत द्वारा 600 रुनों का विशालकाय स्कोर खडे करने के बाद श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में महज 291 रनों पर ही ढेर हो गई। जिसके कारण श्रीलंका की हार दिखाई दे रही है। वहीं श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज रसेल अर्नाल्ड इससे विश्वास नहीं रखते है। उन्होंने इसको लेकर ट्वीट कर भारतीय टीम का मजाक भी उड़ाया। जिसके बाद भारतीय फैस ने ट्वीटर पर उनकी जमकर आलोचना की।

आपको बता दें कि श्रीलंका के पू्र्व बल्लेबाज रसेल अर्नाल्ड ने श्रीलंका की जीत को लगभग तय मानते हुए कहा कि भारतीय टीम को अपनी गेंदबाजी को श्रीलंका के स्तर पर लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जिसके बाद ट्वीटर पर उनके खिलाफ भारतीय फैंसों ने जमकर आलोचना करते हुए खूब खरी-खोटी सुनायी। इसके अलावा रसेल ऩे एक और ट्वीट कर अपना खुद का मजाक उड़ाने का भारतीय फैंसो को मौका दे दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि कि आखिरी समय भारत ने 500 से ज्यादा रन टेस्ट मैच की पहली इंनिग में बनाये थे। जिसके जवाब में श्रीलंका ने 952 रनों की धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। उनके इस ट्वीट पर लोगों ने जमकर उन्हें ट्रोल किया था और याद दिलाया कि भारत इस वक्त आईसीसी रैंकिग में पहले स्थान पर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Russel Arnold takes a jibe at Team India with cocky fact, gets trolled on Twitter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sports, cricket, sri lanka vs india, team india, sri lanka cricket team, russel arnold, trolled on twitter, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved