• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

रोहित ने कहा, धोनी विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे या नहीं...

नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मंगलवार को सीमित ओवरों की टीम में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बचाव किया है। धोनी की हाल ही में भारत की वनडे और टी20 टीम में बने रहने पर आलोचना हुई थी। कई पूर्व खिलाडिय़ों ने टीम में उनकी जगह पर सवाल उठाए थे। लेकिन कप्तान विराट कोहली और टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने धोनी का बचाव किया था।

धोनी ने भी रोहित की कप्तानी में हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में विकेट के पीछे और आगे दोनों जगह बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया था। कोहली और शास्त्री के बाद अब रोहित भी अपने पूर्व कप्तान के बचाव में उतर आए हैं।

रोहित ने समाचार चैनल इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, इस तरह का सवाल उठा, इस बात से मैं हैरान हूं। अगर आप उनका हालिया प्रदर्शन देखते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि इस तरह की बातें उठनी चाहिए। वे 2019 विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे या नहीं यह अलग बात है, लेकिन उनकी हालिया फॉर्म शानदार है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rohit Sharma defends MS Dhoni for his present form
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohit sharma, ms dhoni, rohit dhoni, ravi shastri, virat kohli, 2019 world cup, india vs sri lanka, south africa tour, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved