मोहाली। रोहित शर्मा यहां श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में बुधवार को 208 रनों की पारी खेलने के बाद खेल के इस प्रारूप में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। वनडे में कप्तान के तौर पर पहला शतक भारत के ही सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र
सहवाग के नाम है। सहवाग ने इंदौर में आठ दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के
खिलाफ 219 रनों की पारी खेली थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस मैच में सहवाग महेंद्र सिंह धोनी की
गैरमोजूदगी में टीम के कप्तान थे। रोहित का यह श्रीलंका के खिलाफ दूसरा और कुल तीसरा दोहरा शतक है। रोहित ने अपनी पारी में 153 गेंदों का सामना किया और 13 चौके तथा 12 छक्के लगाए। रोहित ने इससे पहले वनडे इतिहास का सर्वोच्च स्कोर 264 श्रीलंका के खिलाफ ही कोलकाता में 13 नवंबर 2014 को बनाया था।
इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो नवंबर 2013 को बेंगलुरू में 209 रनों की पारी खेली थी। यह रोहित का इस साल छठा 100 रन या उससे ज्यादा का स्कोर है। विराट कोहली ने भी इस साल छह शतक जड़े हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 1996 में एक साल में छह शतक जड़े थे।
सूर्यकुमार यादव NCA में फिटनेस टेस्ट में फेल, IPLके शुरुआती मैचों से चूकने की संभावना
पूरे साल की मेहनत का नतीजा था खिताब : मंधाना
दिल्ली कैपिटल्स के नए खिलाड़ी आईपीएल 2024 में खेलने के लिए उत्सुक
Daily Horoscope