नई दिल्ली। भारत के दो पूर्व क्रिकेटर रोबिन सिंह और श्रीधरन श्रीराम दक्षिण अफ्रीका में होने वाली पहली टी20 लीग में कोचिंग देने के लिए तैयार हैं। बतौर कोच रोबिन ब्लूम सिटी ब्लेजर्स और श्रीराम जोहानसबर्ग जाएंट्स टीम से जुड़े हैं। लीग का आयोजन नवंबर में होगा। 53 वर्षीय ऑलराउंडर रोबिन ने 1989 से 2001 के बीच एक टेस्ट और 136 वनडे खेले थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
41 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज श्रीराम 2000 से 2004 के बीच आठ वनडे में खेलते नजर आए। रोबिन पूर्व में टी20 क्रिकेट की विभिन्न टीमों को कोचिंग दे चुके हैं। वे वर्ष 2008 में आईपीएल की डेक्कन चार्जर्स टीम के सदस्य थे। इसके बाद वे मुंबई इंडियंस से जुड़ गए थे और तब से इसके लिए ही जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
रोबिन कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में बारबडोस ट्राईडेंट्स, बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में खुलना टाइटंस और श्रीलंकाई लीग में उवा नेक्स्ट को भी कोचिंग दे चुके हैं। दूसरी ओर, श्रीराम फिलहाल बांग्लादेश दौरे पर दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए गई ऑस्ट्रेलियाई टीम से स्पिन सलाहकार के रूप में जुड़े हुए हैं।
श्रीराम पिछले सत्र में भारत व श्रीलंका दौरे के साथ पिछले साल खेले गए टी20 विश्व कप के दौरान भी कंगारू टीम के साथ थे। जीएमआर जाएंट्स टीम का मालिक है, जिसके पास दिल्ली डेयरडेविल्स का भी स्वामित्व है। श्रीराम दिल्ली के सहायक कोच के रूप में काम कर चुके हैं।
आशुतोष शर्मा की धुआंधार पारी के बावजूद मुंबई के खिलाफ पंजाब नौ रन से हारी
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
Daily Horoscope