• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विनय ने की इनकी बराबरी, ये है चारों क्वार्टर फाइनल की रिपोर्ट

नागपुर। भारतीय तेज गेंदबाज विनय कुमार ने गुरुवार को यहां कमाल का प्रदर्शन किया। कर्नाटक की कप्तानी कर रहे विनय ने रणजी ट्रॉफी के चार दिवसीय क्वार्टर फाइनल के पहले दिन मुंबई के खिलाफ हैट्रिक बनाई। वे रणजी में कर्नाटक की ओर से दो हैट्रिक करने वाले दूसरे गेंदबाज हैं।

उन्होंने इस मामले में अनिल कुंबले की बराबरी की। विनय ने दो ओवर में हैट्रिक पूरी की। विनय की घातक गेंदबाजी के दम पर कर्नाटक ने रिकॉर्ड 41 बार रणजी का खिताब जीत चुकी मुंबई को 56 ओवर में 173 रन पर ही ढेर कर दिया। विनय ने 34 रन देकर छह विकेट चटकाए।

श्रीनाथ अरविंद ने दो और अभिमन्यू मिथुन व गौतम ने 1-1 विकेट लिया। मुंबई की ओर से धवल कुलकर्णी ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। उन्होंने 132 गेंदों पर नौ चौके व दो छक्के जमाए। वैसे धवल की पहचान गेंदबाज के रूप में है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ranji Trophy : Vinay Kumar makes hat trick, see report of all 4 quarter finals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranji trophy, vinay kumar, hat trick, quarter finals, anil kumble, karnataka, mumbai, gujarat, delhi, bengal, vidarbha, kerala, madhya pradesh, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved