• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 6

धोनी ने किया यह कमाल तो इस दिग्गज के साथ आ जाएंगे चौथे स्थान पर

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मंगलवार (13 फरवरी) को पोर्ट एलिजाबेथ में छह मैच की सीरीज का 5वां वनडे खेला जाना है। इस मुकाबले में अनुभवी विकेटकीपर व बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी एक मील का पत्थर छू सकते हैं। धोनी के 316 वनडे में 9954 रन हो गए हैं और वे दस हजारी क्लब में शामिल होने से सिर्फ 46 रन दूर हैं।

अब तक 11 बल्लेबाज ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं। धोनी अगर आज ही यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो वे वनडे की सबसे कम पारियों में 10000 रन पूरे करने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर आ जाएंगे। 36 वर्षीय धोनी ने अब तक 316 वनडे में 271 पारियों में बल्लेबाजी की है।

उनका औसत 51.57 और स्ट्राइक रेट 88.42 है। वे 67 अर्धशतक और 10 शतक लगा चुके हैं। धोनी ने 295 कैच लेने के साथ 106 स्टंप किए हैं। धोनी के 90 टेस्ट में 4876 और 86 टी20 मैच में 1364 रन है।

अब हम देखेंगे वनडे की सबसे कम पारियों में 10000 रन पूरे करने वाले 5 बल्लेबाजों का प्रदर्शन :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Porth Elizabeth ODI : MS Dhoni may come on fourth place, see top 5 batsmen who scored 10000 runs in least innings
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: porth elizabeth odi, ms dhoni, fourth place, top 5 batsmen, 10000 runs in least innings, 10000 runs, wicketkeeper dhoni, india vs south africa, special story on cricket records, dhoni 10000 runs, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved