• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 10

श्रीलंका की ठुकाई करने में धोनी हैं कोहली से आगे, देखें टॉप-10

नई दिल्ली। गत विजेता भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम में चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में जोरदार शुरुआत करते हुए 124 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में भारत के चार बल्लेबाजों रोहित शर्मा, शिखर धवन, कप्तान विराट कोहली व युवराज सिंह ने अर्धशतक जमाए।

अब टीम इंडिया को अपने दूसरे मैच में गुरुवार (8 जून) को श्रीलंका की चुनौती का सामना करना है। फैंस को उम्मीद है कि भारतीय बल्लेबाज इस मैच में भी अपनी फॉर्म जारी रखेंगे। श्रीलंका के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक रन बटोरने वाले भारतीयों में विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को कोहली पर बढ़त हासिल है। धोनी दूसरे स्थान पर हैं।

धोनी ने 57 वनडे में 61.35 के औसत व 90.53 के स्ट्राइक रेट के साथ 2086 रन बनाए हैं। वे 16 अर्धशतक और दो शतक उड़ा चुके हैं। धोनी के करिअर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 183 रन भी श्रीलंका के खिलाफ ही है। धोनी को अगर मौका मिलता है तो वे श्रीलंकाई गेंदबाजों के छक्के छुड़ा सकते हैं।

अब हम देखेंगे श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 1000 से ज्यादा रन जुटाने वाले 9 और भारतीयों का प्रदर्शन :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MS Dhoni scores more runs than Virat Kohli in odi against Sri Lanka, see top 10 indians
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ms dhoni, virat kohli, odi, sri lanka, top 10 indians, dhoni kohli, india vs sri lanka, champions trophy, icc champions trophy, champions trophy 2017, special story on cricket records, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved