• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 7

डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को है इस बात का डर

नई दिल्ली। दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसे तीन मैच की सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। पहला और दूसरा टेस्ट गंवाने के बाद तीसरे व अंतिम टेस्ट में भारत ने जीत दर्ज की। अब दोनों देशों के बीच छह मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

पहला वनडे गुरुवार (1 फरवरी) को डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में होगा। यहां दक्षिण अफ्रीका ने 35 वनडे में से 20 जीते और 10 हारे। एक वनडे टाई और चार बेनतीजा रहे। दूसरी ओर, भारत ने यहां 9 वनडे में से 2 जीते व 6 हारे हैं। एक वनडे का परिणाम नहीं निकला। खास बात ये है कि भारत ने इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 में से 6 वनडे गंवाए हैं, जबकि एक रद्द हो गया था।

विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया मेजबान के खिलाफ डरबन के इस बुरे रिकॉर्ड के डर से उबरना चाहेगी। हालांकि सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत ने इस जगह 2003 के विश्व कप में इंग्लैंड को 82 और केन्या को 91 रन से हराया था।

अब हम देखेंगे डरबन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए वनडे :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India have not won any odi against South Africa in Kingsmead Durban
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india, odi match, south africa, kingsmead, durban, india vs south africa, virat kohli, faf du plessis, test series, sourav ganguly, world cup, special story on cricket records, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved