डर्बी (इंग्लैंड)। भारतीय महिला टीम की बल्लेबाजों ने विश्व कप का बेहतरीन अंदाज में आगाज किया। भारत ने शनिवार को यहां काउंटी ग्राउंड पर उद्घाटन मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड के सामने 282 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा है। तीन बार के चैंपियन इंग्लैंड के काफी मुश्किल चुनौती है। इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारत ने स्मृति मंधाना (90), पूनम राउत (86) और कप्तान मिताली राज ( 71) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट पर 281 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। मंधाना और राउत ने पहले विकेट के लिए 26.5 ओवरों में 144 रन जोड़े।
मंधाना बेहतरीन खेल रही थीं लेकिन कप्तान हीथर नाइट की गेंद पर डेनिएल हेजेल को आसान सा कैच थमा बैठीं। इसके बाद राउत ने कप्तान के साथ दूसरे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। यह साझेदारी धीमी लेकिन कारगर रही।
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
Daily Horoscope