नई दिल्ली। भारत ने हाल ही वेस्टइंडीज को उसी के घर में पांच मैच की वनडे सीरीज में 3-1 से मात दी थी। इसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बढिय़ा फॉर्म दिखाई थी और एक शतक भी उड़ाया था। इसी प्रदर्शन की बदौलत कोहली आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं। कोहली को इस सीरीज के 8 अंक का फायदा हुआ। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हालांकि भारत के दोनों ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। धवन को तीन और रोहित को चार स्थान का नुकसान हुआ। धवन अब 13वें और रोहित 14वें स्थान पर हैं। रोहित को इंडीज के खिलाफ सीरीज के आराम दिया गया था, जबकि धवन लय में नहीं रहे।
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला 10वें स्थान पर आ गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी तीन स्थान चढक़र 12वें और अजिंक्य रहाणे 13 स्थान के फायदे से 23वें स्थान पर आ गए हैं। रहाणे मैन ऑफ द सीरीज रहे थे।
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
Daily Horoscope