• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पूर्व कप्तान गांगुली ने इन्हें भी दिया एमएस धोनी की सफलता का श्रेय!

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों फिर से लय में दिखने लगे हैं। टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके धोनी वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अनुभव का प्रदर्शन कर रहे हैं। धोनी ने चेन्नई में कंगारुओं के विरुद्ध पांच मैच की सीरीज के पहले वनडे में बेहतरीन पारी खेल टीम इंडिया को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया था।

धोनी ने 79 रन बनाए और हार्दिक पांड्या के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। यह धोनी के अंतरराष्ट्रीय करिअर का 100वां अर्धशतक था। वे सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाले चौथे भारतीय और ओवरऑल 14वें बल्लेबाज हैं।

इस बीच, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि इस समय धोनी की सफलता का श्रेय कप्तान विराट कोहली को भी जाता है। इंडिया टुडे से बात करते हुए गांगुली ने कहा कि यह कोहली का विश्वास ही है, जो धोनी के खेल में इतना बदलाव दिख रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former captain Sourav Ganguly gives credit to Virat Kohli for MS Dhoni success
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former captain sourav ganguly, virat kohli, ms dhoni, ganguly kohli dhoni, kohli dhoni, india vs australia, odi series 2017, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved