• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

एमएस धोनी के बारे में ये है ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल क्लार्क की राय

कोलकाता। साल 2011 में अपनी कप्तानी में भारत को वनडे विश्व कप का खिताब दिलाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी वर्तमान में अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेली गई उनकी 79 रनों की शानदार पारी इसकी गवाह है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को खेले गए पहले वनडे मैच में भारत के लिए धोनी ने 79 रनों और हार्दिक पांड्या ने 83 रनों की पारियां खेली थीं, जिसकी बदौलत भारतीय टीम जीत हासिल करने में सफल रही। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ भी वनडे सीरीज में भारतीय टीम के लिए धोनी ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का कहना है कि धोनी 2023 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनने की क्षमता रखते हैं। क्लार्क से जब 2019 विश्व कप में धोनी के खेलने की संभावना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former australian captain Michael Clarke reaction about MS Dhoni
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former australian captain, michael clarke, ms dhoni, clarke dhoni, india vs australia, odi series, clarke world cup, 2019 world cup, 2023 world cup, ravi shastri, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved