• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पहला टेस्ट : श्रीलंका बढ़त की ओर अग्रसर, थिरिमाने-मैथ्यूज की फिफ्टी

कोलकाता। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में श्रीलंका के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को भारत की पहली पारी 172 रनों पर सिमट गई। भारत ने पहली पारी में 59.3 ओवरों का सामना किया। श्रीलंका की ओर से सुरंगा लकमल ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, जबकि दिलरुवान परेरा, दासुन शनाका और लाहिरू गमागे को दो-दो सफलता मिली। जवाब में खराब रोशनी के कारण दिन का खेल खत्म होने पर श्रीलंका के पहली पारी में 45.4 ओवर में 165/4 रन हो गए थे। सदीरा समाराविक्रमा (23), दिमुथ करुणारत्ने (8), लाहिरू थिरिमाने (51) व एंजेलो मैथ्यूज (52) पैवेलियन लौट गए। निरोशन डिकवेला (14) व कप्तान दिनेश चांडीमल (13) क्रीज पर हैं। भुवनेश्वर कुमार व उमेश यादव ने 2-2 विकेट लिए हैं।

इससे पहले भारत ने बारिश से बाधित दूसरे दिन की समाप्ति तक पांच विकेट पर 74 रन बनाए थे। चेतेश्वर पुजारा 47 और रिद्धिमान साहा 6 रनों पर नाबाद लौटे थे। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म किए जाने तक 32.5 ओवरों का सामना किया था। इनमें से 11.5 ओवर पहले दिन के हैं। दूसरे दिन भोजनकाल के बाद का खेल सम्भव नहीं हो सका था। तीसरे दिन पुजारा ने चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन वह इसके बाद अधिक देर तक नहीं टिक सके।

पुजारा 52 के निजी योग पर लाहिरू गामागे की गेंद पर बोल्ड हुए। पुजारा ने अपनी 117 गेंदों की जुझारू पारी में 10 चौके लगाए। उन्होंने 108 गेंदों का सामना कर अपने करियर का 16वां अर्धशतक पूरा किया। पुजारा ने साहा के साथ 26 रनों की साझेदारी की। उनकी विदाई के बाद रवींद्र जडेजा विकेट पर आए और उन्होंने साहा का अच्छा साथ दिया। इन दोनों ने भारत के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-First Test third day game between india and sri lanka at eden gardens kolkata
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: first test, third day game, india, sri lanka, eden gardens, kolkata, india vs sri lanka, virat kohli, dinesh chandimal, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved